लक्सर की फैक्ट्री में दूषित पानी से 250 से ज्यादा कर्मचारी बीमार, हड़कंप
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र स्थित एक टायर फैक्ट्री में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक 250 से अधिक कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारियों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब 6 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। बुधवार को अचानक कई कर्मचारियों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में कर्मचारी बीमार पड़ गए। फैक्ट्री परिसर में ही मौजूद डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया जिन कर्मचारियों की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें तुरंत लक्सर और हरिद्वार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक 25 से अधिक कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह है कि सभी कर्मचारियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। दूषित पानी पर संदेह कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी पीने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत पानी के टैंकों का उपयोग बंद कर दिया और बाहर से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से पानी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में पानी सामान्य बताया गया है, हालांकि एक सैंपल को बैक्टीरिया जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फैक्ट्री के एचआर हेड आलोक कुमार ने बताया, करीब 250 कर्मचारियों को उल्टी-दस्त की शिकायत पर उपचार दिलाया गया है। पानी के सैंपल की जांच कराई गई है, जिसमें सब कुछ सामान्य पाया गया है। एक सैंपल को बैक्टीरिया जांच के लिए भेजा गया है घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है टीम द्वारा मामले की निगरानी की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारणों का पता चल सकेगा।









