रुड़की

शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची ईश्वरीय की सेवा: चौधरी सुभाष नंबरदार

पुष्प वर्षा कर किया फल और जल का वितरण, रुड़की के दोनों प्रेस क्लब अध्यक्ष भी रहे मौजूद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कावड़ियों की सेवा के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार ने गंगनहर किनारे स्थित मां संतोषी के मंदिर पर पुष्प वर्षा कर फल एवं जल का वितरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीलों दूर से पैदल यात्रा कर आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है और यही सेवा सच्ची भगवान शिव की सेवा भी है। चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि वह अनेक वर्षों से शिवभक्तों की सेवा करते चले आ रहे हैं और अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक भी उनकी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। रूड़की के दोनों प्रेस क्लब अध्यक्षों दीपक मिश्रा व प्रिंस शर्मा ने कहा कि चौधरी सुभाष नंबरदार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा पत्रकारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते रहते हैं। चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि हमारा रुड़की नगर राष्ट्रीय एकता की मिसाल है और यहां पर हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई सब लोग मिलकर कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हैं और सावन के मास में इस पुण्य के कार्य में अपना योगदान देते हैं। इस मौके पर अफजल मंगलौरी, विशाल परमार, अशोक चौधरी, दीपक तंवर, रमेश कुमार, आर्यन चौधरी, हरीश राणा, संजय नंबरदार, देवेंद्र नंबरदार, राजकुमार चौधरी, योगराज पाल व इमरान देशभक्त आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button