भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शुभम पैकेजिंग फैक्ट्री में की गई पूजा-अर्चना
भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प, कौशल और कर्म के प्रतीक: धीरेंद्र सिहं

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। शुभम पैकेजिंग कंपनी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस मौके पर कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए मशीनों, औजारों और कार्यस्थल की पूजा-अर्चना की।इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है।विश्वकर्मा पूजा हमें मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रगति में कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को मिलकर सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर अकुंश पंडित, विश्वजीत सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।









