Instagram पोस्ट पर बवाल: गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर
कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर कार्रवाई की मांग, Instagram अकाउंट की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की पुलिस से गुहार
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। Instagram पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर मंगलवार को मामला सामने आया। गुलजार चौधरी व उनके साथी कलियर थाने पहुंचे और संबंधित Instagram अकाउंट के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर में एक Instagram अकाउंट का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि वहां ऐसी वीडियो/पोस्ट प्रसारित की जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका है। गुलजार चौधरी व उनके साथियों ने पुलिस से संबंधित पोस्ट और अकाउंट की तत्काल जांच, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के साथ स्क्रीनशॉट, Instagram लिंक और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात भी कही गई है। तहरीर देने के दौरान गुलजार चौधरी (भीम आर्मी), अज़ीम मास्टर, नईम राणा, मुंताहिद राणा, दानिश ठेकेदार, राशिद सभासद, अजय कुमार, शुभम मालियान, सहरूम, अलीम आदि लोग मौजूद रहे।









