पोषण माह में भिक्कमपुर जीतपुर में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को संतुलित आहार का बताया महत्व
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भिक्कमपुर जीतपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुधा त्रिपाठी, सेक्टर सुपरवाइजर बबीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने महिलाओं को पोषण का महत्व, बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता और खान-पान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, जबकि महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। लाभार्थियों को आवश्यक किट का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से पड़ती है। इसलिए बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम, संतोष, प्रवीण, सितारा, सविता भटनागर, सबनम, पार्वती, रेखा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।









