लक्सर

लक्सर में खौफनाक मंजर: तेज रफ्तार का कहर, कक्षा 6 की छात्रा कि मौत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर।लक्सर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक मासूम की जिंदगी निगल गया। कक्षा 6 में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा दिव्या की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा, डर और मातम का माहौल है। वहीं लक्सर के बहादुरपर स्थित एक प्राइवेट स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर में दिव्या अपने दादा के साथ बाइक से अपने घर मुटकाबाद लौट रही थी। रोज की तरह यह एक सामान्य सफर था, लेकिन किसे पता था कि यही सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। रास्ते में बहादरपुर रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दादा को हल्की चोटें आईं, लेकिन दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। वही हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन सख्ती सिर्फ दिखावे तक सीमित है। स्थानीय लोगों का कहना है स्कूल टाइम के समय भी यहा भारी वाहन चलते हैं इन्हें स्कूल टाइम के समय बंद किया जाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button