लक्सर
Video: कांग्रेस ने सरकार को सौंपा ज्ञापन
स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने और बिलो के सरचार्ज माफ की मांग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और बिजली बिलों का सर चार्ज माफ करने की सरकार से मांग की।
साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इस पर जल्द ही लगाम नहीं लगती और बिलो का सरचार्ज माफ नहीं करती तो कांग्रेस एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।









